फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi's daughter was traded for three lakh rupees in Rajasthan

Kaushambi News: कौशाम्बी की बेटी का तीन लाख रुपये में राजस्थान में किया सौदा

Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi's daughter was traded for three lakh rupees in Rajasthan
भरवारी। नगर की रहने वाली किशोरी को पड़ोसन ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजस्थान में तीन लाख रुपये में बेच दिया। खरीदार ने किशोरी के साथ अपने बेटे की शादी भी कर दी। तीन महीने बाद किशोरी ने अपनी मां से फोन पर बात किया तो घटना का खुलासा हुआ। किशोरी अपने तथाकथित पति व सास के साथ वापस आ गई है।
विज्ञापन


किशोरी की मां की तहरीर पर छह जुलाई को इस मामले में पुलिस ने काजल निवासिनी बालकमऊ व काजल के मामा नाम-पता अज्ञात के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

किशोरी के मुताबिक चार महीने पहले पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने भरवारी की पेठा फैक्ट्री में काम दिलाने का लालच दिया। वहां महीने भर काम करने के बाद जब उसने पगार मांगी तो महिला टालमटोल करने लगी। बाद में उसे पैसा देेने के लिए बुलाया और कौशाम्बी के पहड़िया में रहने वाले अपने मामा के घर घुमाने के बहाने से ले गई, जहां उसे मारा-पीटा और नशीला पदार्थ खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में उसे राजस्थान पहुंचा ले जाया गया। वहां किशोरी की शादी कराई गई। फिर महिला व उसका मामा बिना बताए ही चले वापस आ गए।
तीन दिन पहले किशोरी ने फोन पर अपनी मां से बात की और ससुराल वालों से बात कराई। ससुराल वालों ने बताया कि उन्होंने किशोरी को तीन लाख में काजल नाम की महिला से खरीदा है। उनकी बेटी को उन्होंने बहू बना लिया। इसके बाद अगर वह बेटी को लेना चाहते हैं तो तीन लाख देकर ले सकते हैं।
सोमवार को किशोरी को उसका पति व सास लेकर यहां आए। सूत्रों की मानें तो किशोरी के घरवालों को शादी से ऐतराज नहीं है, लेकिन जिस काजल नाम की महिला ने उसे बेचा है, उसे सजा दिलाना चाहते हैं। काजल घर से लापता हो गई है।

मामले में कोखराज इंस्पेक्टर विनोद मौर्य का कहना है कि किशोरी व उसके साथ आई महिला का बयान लिया गया है। अदालत में धारा 164 के तहत बयान कराने के बाद पूरा मामला साफ होगा। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

कोखराज इलाके से लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू


राजस्थान में कई लड़कियों को बेचा गया
राजस्थान से किशोरी को साथ लेकर आई तथाकथित सास ने बताया कि एक व्यक्ति राजस्थान में कई लड़कियों को बेच चुका है। मेरे बेटे की उम्र 18 साल है। उसने बताया कि यह लड़की अनाथ है। सड़क पर काम करती है। वह अपने बेटे की इससे शादी कर ले। इस पर मैनें प्रयागराज से गए एक व्यक्ति को एक लाख 20 हजार रुपये व दूसरे को 1.70 हजार रुपये दिए। लड़की रो रही थी, प्यार से पूछने पर उसने अपनी मम्मी का नंबर दिया तो मैने बात की। इसके बाद वह खुद लड़की को लेकर यहां आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed