{"_id":"678252aa2d926c751205a96e","slug":"kaushambi-while-threshing-paddy-the-neck-of-a-young-man-got-stuck-in-the-machine-his-head-got-separated-from-the-body-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120833-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी: धान कुटाई करते समय मशीन में फंसी युवक की गर्दन, सिर धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी: धान कुटाई करते समय मशीन में फंसी युवक की गर्दन, सिर धड़ से अलग
Sat, 11 Jan 2025 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक राममोहन की फाइल फोटो।
महेवाघाट के नौबस्ता गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से धान कुटाई कर रहे युवक की गर्दन मशीन में फंस गई और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। परिजनों के सामने हुए हादसे में घर के जवान बेटे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
नौबस्ता गांव निवासी नन्हा निषाद का 18 वर्षीय बेटा बेटा राममोहन शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से अपने दरवाजे पर धान की कुटाई कर रहा था। राम मोहन ने गले में गमछा डाल रखा था। परिजनों के मुताबिक धान कुटाई के दौरान गमछा मशीन के पट्टे में फंसा और वह भी चपेट मेंं आ गया।
मशीन में उसकी गर्दन घुसते ही सिर धड़ से अलग होकर छिटक कर कुछ दूर जा गिरा। हादसे में राममोहन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा के बाद घर-परिवार में चीत्कार मच गई। परिजन रोने-बिलखने लगे तो पड़ोसी और अन्य ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम मनोहर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। आंखों के सामने जवान बेटे की मौत होने से परिजन बिलखते रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन