फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Three arrested including son of SP leader who robbed the highway

Kaushambi : हाईवे पर लूट करने वाले सपा नेता के बेटे सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 12:53 AM IST
सार

शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी हेमराज मीना ने बताया 24 मई की रात कानपुर के रतवा निवासी दशरथ अपने मैजिक वाहन में प्लास्टिक के फर्नीचर लादकर प्रयागराज जा रहा था।

विज्ञापन
Kaushambi: Three arrested including son of SP leader who robbed the highway
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल हाईवे पर कभी सेल्सटैक्स तो कभी इनकम टैक्स अफसर बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना दो दिन पहले ही पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मैजिक लोडर व उसमें लदी कुर्सियां भी बरामद की हैं। पकड़े गए बदमाशों में एक सपा नेता का बेटा है।

विज्ञापन



शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी हेमराज मीना ने बताया 24 मई की रात कानपुर के रतवा निवासी दशरथ अपने मैजिक वाहन में प्लास्टिक के फर्नीचर लादकर प्रयागराज जा रहा था। फतेहपुर जिले के खागा के पास कार सवार बदमाशों ने खुद को सेल्सटैक्स अफसर बताते हुए दशरथ के साथ लूटपाट की। 25 मई को दशरथ पइंसा कोतवाली के थोन गांव में पड़ा मिला।
विज्ञापन



बदमाशों ने दशरथ का हाथ-पैर बांधने के बाद फेंका था। घटना के खुलासे के लिए पइंसा कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम को लगाया गया था। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सदर कोतवाली के महंदापुर निवासी नन्हा यादव को गिरफ्तार किया। नन्हा के साथी भाग निकले थे। जांच में प्रकाश में आए तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अफजलपुरवारी के समीप से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिराथू कस्बे के शीबू पुत्र ताजउद्दीन, पइंसा कोतवाली के पठकन का पुरवा निवासी सुभाष पटेल व जगन्नाथपुर के मनोज कुमार के रूप में हुई। बदमाश शीबू सपा नेता का बेटा है। उसके खिलाफ दहेज हत्या का पहले से एक अभियोग पंजीकृत है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई मैजिक और उसमें लदी 34 टेबल, 260 कुर्सियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला। पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed