फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: The girl who was injured in a dispute with elders dies

Kaushambi: बड़ों के विवाद में जख्मी हुई बच्ची की मौत, कोहराम

Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
सार

  • कौशाम्बी कोतवाली के गोपाल मिश्र का पूरा में रविवार भिड़े थे दो पक्ष
  • मारपीट में जख्मी मानषी का प्रयागराज के अस्पताल में चल रहा था इलाज

विज्ञापन
Kaushambi: The girl who was injured in a dispute with elders dies
मानसी। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

विस्तार

बारा। कौशाम्बी कोतवाली के गोपाल मिश्र का पूरा गांव में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में घायल छह साल की मानषी की मौत हो गई। पिटाई में जख्मी मानषी ने इलाज के दौरान बुधवार को प्रयागराज के अस्पताल में अंतिम सांस ली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


गोपाल मिश्र का पूरा गांव निवासी रामकिंकर मिश्रा और मार्कण्डेय मिश्र के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें मार्कण्डेय पक्ष की छह वर्षीय मानषी जख्मी हो गई थी। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार रात इलाज के दौरान मानषी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया था। मानषी की मौत से परिजनों में कोहराम है। बृहस्पतिवार को मानषी का शव गांव पहुंचा तो परिवार के अलावा गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। लोगों की जुबान पर चर्चा रही कि जिस अबोध बच्ची को विवाद का मतलब भी नहीं मालूम था उसे बेवजह जान गंवानी पड़ी। मानषी की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed