फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi road accident: 3 person dead

सड़क हादसों में तीन की मौत

Wed, 17 Oct 2018 01:24 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Wed, 17 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/कोखराज। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मरने वालों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव का भुआल यादव (35) पुत्र जयनारायण किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसके  छोटे भाई की अभी हाल ही में नौकरी लग गई है। मंगलवार को वह अपने बेटे आर्यन के साथ साढ़ू के घर कोखराज इलाके के लालापुर गांव गया था। इसके बाद साढ़ू की बीवी सरिता और बेटे शिवम को साथ लेकर प्रसाद चढ़ाने कशिया स्थित मंदिर जा रहा था। कोखराज कोतवाली के सामने पीछे से आई रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग छिटककर सड़क पर गिर गए। इस दौरान बस भुआल और शिवम को रौंदते हुए गुजर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरिता तथा आर्यन घायल हो गए। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह पश्चिमशरीरा के महावां गांव का राकेश (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। सोमवार सुबह वह किसी काम से इलाहाबाद जा रहा था। करारी इलाके के पिंडरा गांव के समीप कुत्ते को बचाने के टक्कर में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसी क्रम में करारी से एक विक्रम सवारियां भरकर मंझनपुर जा रहा था। ओसा चौराहे के समीप किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार करारी कस्बा निवासी सुरेश, प्रभु, महेश, रेखा, नेहा, विजय, अभिमन्यु और संदीप घायल हो गए। तीनों युवकों की मौत से पीड़ित परिवारीजनों की रो रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed