फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Rape case against the helpers of girl students who were molested

Kaushambi : छेड़खानी की शिकार छात्राओं के मददगारों पर दुष्कर्म का मुकदमा

Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
सार

पइंसा कोतवाली में दो दिन पहले छात्रा व उसकी बहन के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी बनाए गए भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष व एक अन्य के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक आरोपी की पत्नी ने शनिवार रात घर में घुसकर गांव के दो लोगों के खिलाफ तमंचा सटाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kaushambi: Rape case against the helpers of girl students who were molested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्थानीय कोतवाली इलाके के एक गांव में छेड़खानी की शिकार छात्रा व उसकी बहन के मददगारों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। छात्रा ने भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। अब मामले में आरोपी बनाए गए एक व्यक्ति की पत्नी ने मददगारों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन



पइंसा कोतवाली में दो दिन पहले छात्रा व उसकी बहन के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी बनाए गए भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष व एक अन्य के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक आरोपी की पत्नी ने शनिवार रात घर में घुसकर गांव के दो लोगों के खिलाफ तमंचा सटाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



चर्चा है कि यहीं दोनों व्यक्ति छात्रा व उसकी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस अफसरों के पास पैरवी कर रहे थे। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें से एक निजी चैनल का संवाददाता है। बताया जा रहा है कि उसी ने छात्रा व उसकी बहन की आपबीती को सोशल मीडिया में वायरल किया था। घटना के बारे में इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का कहना है पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed