{"_id":"5e29ed568ebc3e7d5a7cc132","slug":"kaushambi-news-kaushambi-news-ald2665618145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के 2113 विद्यार्थियों को अब नहीं मिलेगा वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा के 2113 विद्यार्थियों को अब नहीं मिलेगा वजीफा
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के 2113 विद्यार्थियों को अब वजीफा की रकम से वंचित होना पड़ जाएगा। अभिलेखों में गड़बड़ी के कारण समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इनके आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त होने के बाद छात्र परेशान हैं। वहीं, इसके लिए जिम्मेदार कॉलेज संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस सत्र में कक्षा नौ से ऊपर के 46,916 विद्यार्थियों ने वजीफा के लिए ऑनलाइन ऑवेदन किया था। इनमें 22,332 विद्यार्थी पिछड़े वर्ग के 18,344 अनुसूचित जाति के तथा 6,240 छात्र सामान्य वर्ग के शामिल हैं। आवेदन के तीसरे दिन छात्रों को हार्ड कॉपी जमा करते समय ही अभिलेखों में गड़बड़ी की जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद डाटा संसोधन के लिए शासन 18 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक का दो किश्तों में मौका दिया। इसकी सूचना छात्रों के साथ ही संबंधित कॉलेजों को भी दी गई। पर, 2,113 छात्र अपने-अपने डाटा दुरुस्त नहीं कर सके। इसमें सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग के 1405, अनुसूचित वर्ग के 552 तथा 156 छात्र सामान्य वर्ग के शामिल हैं। इन छात्रों में किसी के अंक पत्र में गड़बड़ी तो किसी के बैंक अकाउंट में या फिर आय एवं जाति प्रमाणपत्र में समस्या थी। गड़बड़ी दुरुस्त कराके 20 जनवरी तक इनके आवेदन समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को अग्रसारित करने थे। पर कॉलेज अथवा संबंधित छात्रों ने आवेदनों की गड़बड़ी का संशोधन नहीं कराया। नतीजतन इनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। आवेदन निरस्त होने के पीछे छात्रों से कम कॉलेज भी जिम्मेदार नहीं हैं। पर, इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
आईटीआई के पूरे बैच हुए निरस्त
मंझनपुर। छात्रवृत्ति के आवेदनों में आईटीआई द्वितीय वर्ष के छात्रों को बड़ा झटका लगा है। इनका एक भी आवेदन अग्रसारित नहीं हो सका। पूरे के पूरे बैच निरस्त कर दिए गए। इसके पीछे कारण अब तक परीक्षा का परिणाम न आना है। आवेदन के समय छात्रों ने गलत अंक दर्ज कर दिए थे, इसके कारण ये सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
आंकड़ों पर एक नजर
वर्ग कुल आवेदन अग्रसारित किए गए निरस्त किए गए
पिछड़ा वर्ग 22332 20927 1405
अनुसूचित वर्ग 18344 17792 552
सामान्य वर्ग 6240 6084 156
---------------------------------------------------------------
कुल 46916 44803 2113
----------------------------------------------------------------
बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद छात्र और कॉलेजों ने संशोधित डाटा नहीं उपलब्ध कराया। इस वजह से आवेदन निरस्त हुए हैं। 20 जनवरी तक संशोधित डाटा प्राप्त हो जाता तो आवेदन सही कर अग्रसारित कर दिए जाते।
सुधीर कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी