{"_id":"ec3ce47fc0f4a039cdd9d51632956085","slug":"kaushambi-news-hindi-news-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
बंजर भूमि पर कब्जे से खफा चक सैनी गांव के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मामले की शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया है। सिराथू तहसील के चक सैनी गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद, चंद्रपाल, धर्मपाल, शिवमोहन, कृष्णमोहन आदि ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में बंजर के नाम से दर्ज एक कीमती भूमि खाली पड़ी थी। इस पर गांव के ही दबंग ने कब्जा कर लिया है।
बताया कि इसका विरोध करने पर दबंग झगड़े पर अमादा हो जाता है। वह ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी भी देता है। गांव वालों की मानें तो कब्जा किए जाने के दौरान ही उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि शिकायत करने वाले लोगों को भू-माफिया जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। बुधवार को गांव के लोगों ने मंझनपुर पहुंच कलेक्ट्रेट में हुंकार भर डीएम को शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने का निर्देश दिया गया है।