{"_id":"7b39bc5676136e06a7a6db387054f9f8","slug":"kaushambi-news-hindi-news-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की धरपकड़, खुली पुलिस की कलई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब की धरपकड़, खुली पुलिस की कलई
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम द्वारा धुमाई गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने का भंडाफोड़ करने से इलाकाई पुलिस की पोल खुल गई। आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को गांव में दबिश देकर सैकड़ों लीटर शराब और कई कुंतल लहन बरामद किया था। सैनी कोतवाली की अजुहा चौकी क्षेत्र के धुमाई गांव में बरसों से महुआ की कच्ची शराब बनाकर बेचने का काला कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है। जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने टीम के साथ इस गांव में छापा मारा। छापे के दौरान 300 लीटर कच्ची शराब, करीब तीन कुंतल लहन के साथ ही शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किया।
इतना ही नहीं आबकारी टीम गांव के रहने वाले राजेश कुमार की बाइक पर बांध कर रखी गई 15 लीटर शराब से भरा डिब्बा भी पकड़ा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कच्ची शराब बनाने वाले गांव के आठ लोगोें के खिलाफ सैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मौके पर मिली बाइक को सीज कर दिया गया। मौके पर शराब बनाते रंगेहाथ पकड़े गए इंदर पासी को टीम ने सैनी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, आबकारी टीम द्वारा मारी गई दबिश और भारी मात्रा में शराब, लहन की बरामदगी ने इलाकाई पुलिस की सारी सच्चाई खोलकर रख दी है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कई बार कोतवाली और चौकी पुलिस को गांव में शराब बनाकर बेचे जाने की मौखिक जानकारी भी दी गई। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।