{"_id":"a661877e53245fea03edca83a28841d3","slug":"kaushambi-news-hindi-news-660","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: आज डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: आज डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-कौशाम्बी एमएलसी चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को है। कौशाम्बी में इसके लिए 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली वोटिंग के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट से सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां भेज दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निगरानी के लिए आठों मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
इलाहाबाद-कौशाम्बी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए कौशाम्बी में चायल ब्लॉक, नेवादा ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल अमिरसा, मूरतगंज ब्लॉक, मंझनपुर में दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा, कौशाम्बी ब्लॉक, सरसवां ब्लॉक, कड़ा में एसएबी इंटर कालेज सैनी और सिराथू ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी 8 मतदान केंद्रों पर सकुशल मतदान के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकृष्ण ने बताया कि सभी बूथों पर पीठासीन अधिकारी और मतदानकर्मी पहुंच गए हैं। दावा किया कि बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। तीनों तहसील के उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक मोबाइल रहकर बूथों का जायजा लेते रहेंगे। इसके अलावा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को इलाहाबाद ले जाकर जमा कराया जाएगा।