फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

वेमुला मामले को लेकर भाविमो ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 24 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
वेमुला प्रकरण को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा (भाविमो) के सदस्यों ने रविवार को प्रदर्शन किया। मंझनपुर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


हैदराबाद केंद्रीय यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की मौत मामले में रविवार को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के सदस्यों ने हुंकार भरी। जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। मोर्चा के सदस्यों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही इस घटना के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का कसूरवार मानते हुए नारेबाजी की। दोनों मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रीमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन


मंझनपुर चौराहे से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें केंद्रीय मंत्रियों को पद से हटाने के अलावा इन मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने, वीसी पर हत्या का मुकदमा लिखकर उनकी गिरफ्तारी होने, एबीवीपी पर पाबंदी लगाने, रोहित के परिवार को 10 करोड़ की आर्थिक मदद देने, रोहित और उसके दोस्तों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, डॉ अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अंगद मौर्य, नन्हें सिंह, रमेश कुमार, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, अर्जुन सिंह, अनुज भारती, विनोद कुमार, अवधेश मौर्य, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed