फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे कार्डधारक

Fri, 22 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 22 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
राशन की कालाबाजारी और घटतौली को लेकर चायल के बंथरी गांव के कोटेदार के खिलाफ कार्डधारकों ने मोर्चा खोल दिया है। दुकानदार पर वितरण प्रणाली में मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दुकान निरस्त कराए जाने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए एसडीएम चायल को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



चायल तहसील क्षेत्र के बंथरी गांव की रहने वाली सकुन देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, शिव रानी, नीता देवी, राज कुमारी, कुसुम देवी, गोलकी देवी, कुंती देवी आदि का कहना है कि  गांव का कोटेदार गरीबो को समय से राशन केरोसिन नहीं वितरित करता है। गरीबों के निवाले को उन्हे न देकर बाजार में बेंच दिया जाता है। घटतौली और कालाबाजारी का विरोध करने पर दुकानदार कार्डधारकों के साथ मारपीट पर अमादा हो जाता है।
विज्ञापन



जिसकी शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से की गई। इसके बाद भी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अफसरों की इस अनदेखी के चलते गांव में किसी दिन बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकेगा। कोटेदार की मनमानी से खफा कार्ड धारकों ने शुक्रवार को मंझनपुर आकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए ग्रामीणों ने दुकान निरस्त कराए जाने और दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चायल को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed