{"_id":"35f1fa570dcf509c2b002fc0cb5fb13d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-349","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के बच्चों ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा के बच्चों ने दिल्ली में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में स्कूली बच्चों की इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दोआबा के भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कौशाम्बी के नंदी वाणी और इलाहाबाद के एमवी स्कूल की संयुक्त टीम ने चीन, जापान और कनाडा के बच्चों से मुकाबला करते हुए 4 गोल्ड, 8 रजत और 7 कांस्य पदक जीता।
दिल्ली में दो दिसंबर को स्कूली बच्चों की इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में कौशाम्बी के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल और एमबी कांवेट स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया था। टीम में नंदी वाणी की यशी पांडेय, अदिति पांडेय, युवराज कुमार, शीर्ष गुप्ता, रचित कुशवाहा, शिखर केसरवानी, निवेदिता केसरवानी शामिल रही। प्रतियोगिता में इन बच्चों ने जापान, चीन और कनाडा के प्रतिभागियों से टक्कर ली।
4 गोल्ड, 8 रजत और 7 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में इस टीम को सबसे अव्वल टीम और कोच ज्योति को बेस्ट कोच का खिताब दिया गया। विजेता टीम के कौशाम्बी लौटने पर सोमवार को भरवारी में इन बच्चों का जगह-जगह स्वागत किया गया गया। नंदी वाणी के चेयरमैन अभिजीत केसरवानी ने बच्चों की सराहना की।