फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कौशाम्बी में तनी कोहरे की चादर

Mon, 07 Dec 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 07 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
कौशाम्बी में रविवार रात अचानक मौसम बदल गया। आधी रात से घने कोहरे की चादर तन गई। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई। वहीं सुबह सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दोपहर में एक बार सूरज चमका, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं रहा। एकाएक बढ़ी ठंड के कारण सोमवार को दिनभर जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन


दिसंबर का पहला हफ्ता बीत रहा था, लेकिन ठंड एकदम गायब थी। लोग इसका कारण मानसून के समय बारिश नहीं होना मान रहे थे। वहीं दिन में तेज धूप चटकने के कारण तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। रात में भी पारा 18-20 डिग्री बना हुआ था। रविवार आधी रात के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते धुंध छा गई। कोहरे की घनी चादर दिन में 11 बजे तक बनी रही।
विज्ञापन


 दोपहर करीब दो बजे सूरज एक बार चमका, लेकिन धूप में कोई तेजी नहीं रही। इसकी वजह से दिनभर लोगों को जाड़े का एहसास होता रहा। इतना ही नहीं ठिठुरन से सोमवार को दिन में भी लोग जैकेट, स्वेटर, मफलर पहनने को भी मजबूर रहे। गांवों तो लोगों ने सुबह आग भी जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश की। वहीं कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम प्रभारी डॉ अजय कुमार ने बताया कि दिन में 23-26 तक रहने वाले तापमान में सोमवार को करीब 4 डिग्री की गिरावट आई हैं। वहीं रात में भी तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed