फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

157 गांव में सरकार चुनने को मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 04 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को सिराथू और कड़ा ब्लाक के 157 ग्रामसभा में मतदान है। इसके लिए कुल 645 बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर शुक्रवार को दिनभर कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। डीईओ का दावा है कि शाम 5 बजे तक सभी मतदेयस्थलों पर पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है।

तीसरे चरण में शनिवार को कौशाम्बी के सिराथू ब्लाक की 92 और कड़ा ब्लाक की 65 ग्राम पंचायतों में मतदान हैं। इन दोनों ब्लाकों में शनिवार को वोटिंग के लिए कुल 645 बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को सयारा कालेज से सिराथू ब्लाक के बूथों और कड़ा ब्लाक से कड़ा क्षेत्र के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही दोनों स्थानों पर मतदान ड्यूटी पर लगे कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी जुटने लगे थे।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी मतपेटिका लेने के बाद अभिलेख दुरूस्त करने में जुटे रहे। अभिलेख तैयार होने के बाद पीठासीन अधिकारी सहयोगी कर्मचारियों के साथ वाहनों में सवार होकर बूथों के लिए रवाना हुए। यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। इस दौरान सयारा कालेज और कड़ा ब्लाक दोनों स्थानों पर अव्यवस्था भी कम नहीं थी। मतपेटिका, मतपत्र आदि रिसीव करने में धक्कामुक्की तक होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed