फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उड़ाए 10 हजार

Thu, 03 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 03 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
 झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने गोविंदपुर तेवारा गांव के एक व्यक्ति के खाते से 10 हजार रुपये पार कर दिया। मोबाइल में खाते से पैसे निकालने का मैसेज आने पर भुक्तभोगी को इस घटना की जानकारी हुई। उसने बैंक जाकर एटीएम कार्ड से भुगतान बंद कराया। घटना की तहरीर पुरामुफ्ती थाने में भी दे दी है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी जीतेंद्र कुमार पुत्र रमेश कुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10.30 बजे मोहम्मदपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से पैसा नहीं निकल सका। उसने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी जब पैसा नहीं निकला तो वह लौटने लगा। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी पैसा नहीं निकला। तब उसने युवकों से कार्ड वापस लिया और घर लौट गया। बताया कि आधे घंटे बाद ही उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। यह पढ़ते ही उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


 भुक्तभोगी के मुताबिक मदद के नाम पर इन युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने की यह घटना की है। मैसेज पढ़ते ही वह भागकर मोहम्मदपुर एटीएम बूथ पहुंचा, लेकिन तब तक उचक्के वहां से गायब हो चुके थे। भुक्तभोगी ने बैंक शाखा को घटना की जानकारी देते हुए एटीएम कार्ड से पैसों के भुगतान पर रोक लगवाई। साथ ही इसकी तहरीर पुरामुफ्ती थाने में भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed