फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

प्रधान बनने को पहले चरण में 1237 ने किया नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 17 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर(ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रधान पद के लिए पहले चरण के मतदान को नामांकन मंगलवार को समाप्त हो गया। पहले चरण में कौशाम्बी के मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभा में होने वाले चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए 1237 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें मंझनपुर में 584 और मूरतगंज में 653 प्रत्याशी शामिल हैं। पर्चा दाखिला के लिए दिनभर दोनों ब्लाकों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान पद के लिए भी 4 चरण में निर्वाचन होना है।

 पहले चरण के लिए 28 नवंबर को मंझनपुर और मूरतगंज की 121 ग्रामसभाओं प्रधान चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सोमवार और मंगलवार को दो दिन तक नामांकन हुआ। मंझनपुर की 59 ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए 584 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। इसमें 381 प्रत्याशियों ने मंगलवार और 173 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया था। इसी तरह से मूरतगंज की 62 ग्रामसभा में प्रधान पद के कुल 653 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें 411 ने मंगलवार को और 242 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन किया था। बता दें कि दोनों ब्लाकों में नामांकन के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन


 सभी काउंटरों पर दिनभर नामांकन के लिए धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा। पर्चा दाखिले के लिए दोनों ब्लाकों में प्रत्याशियों की भीड़ इतनी रही कि शाम 7 बजे तक नामांकन पत्र जमा होते रहे। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की 18 और 19 नवंबर को जांच की जाएगी। 20 नवंबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर पहले चरण के चुनाव को मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक में मंगलवार को नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन के दो दिन का समय निर्धारित किया गया था। मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन दोनों ब्लाकों में प्रत्याशियों का मेला सा लगा रहा। नामांकन को समर्थकों की भीड़ के साथ ज्यादातर प्रत्याशी आए थे। साथ आए इन समर्थकों को प्रत्याशियों की ओर से आचारसंहिता का उल्लंघन करते हुए लंच पैकेट भी मुहैया कराया गया।

प्रधान पद के पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभा में चुनाव होना है। इसके लिए सोमवार और मंगलवार को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी। दोनों दिन दोनों ब्लाकों में नामांकन को आए ज्यादातर उम्मीदवार भीड़ के साथ ब्लाक पहुंचे। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों ने तो बाइक सवारों के जत्थे के साथ नामांकन को आए थे। भीड़ जुटाकर नामांकन के लिए आकर प्रत्याशियों ने विपक्षियों को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की।


 प्रधान पद के दूसरे चरण में कौशाम्बी के चायल और नेवादा ब्लाक में मतदान होना है। इसके लिए इन दोनों ब्लाकों में मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। चायल ब्लाक में पहले दिन प्रधान पद के लिए 282 और नेवादा ब्लाक में 547 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। बता दें कि चायल में 29 और 74 ग्रामसभाएं हैं। जहां दूसरे चरण के तहत 19 और 20 नवंबर को नामांकन और 1 दिसंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed