फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मूल्यांकन का बहिष्कार कर धरने पर बैठे शिक्षक

Tue, 31 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
भरवारी। वित्तविहीन स्कूल के अध्यापकों को मानदेय नहीं दिए जाने समेत अन्य मागों को लेकर शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया है। कापियां जांचने के बजाय ड्यूटी पर रहे शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र पर ही धरने पर बैठ गए। डीआईओएस ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन अध्यापक बगैर मांग पूरी किए मूल्यांकन को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


प्रदेश में सपा की सरकार बनने के दो साल बाद भी वित्तविहीन स्कूल के अध्यापकों को मानदेय नहीं दिए जाने, पुरानी पेंशन नीति नहीं लागू करने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर जिलेभर के माध्यमिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं में गुस्सा है। इन अध्यापकों ने मांगों को पूरी करने में बरती जा रही लापरवाही को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार का ऐलान कर रखा था। अपने ऐलान पर खरा उतरते हुए सोमवार को शुरू हुए उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बहिष्कार किया।
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र पहुंचे अध्यापकों ने कापियां जांचने के बाद वहीं अपनी मांगों को बैनर लगाकर धरना शुरू कर दिया। माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि बरसों से शिक्षक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पर शासन-प्रशासन के जिम्मेदार इस ओर तनिक भी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक शिक्षकों की सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, अध्यापक मूल्यांकन का काम नहीं करेंगे। उधर, मूल्यांकन के बहिष्कार की खबर लगते ही डीआईओएस राजशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों को मनाने का प्रयास किया। पर, अध्यापकों ने कोरे आश्वासन पर काम करने से साफ मना कर दिया। इस मौके पर चंद्रकांत शुक्ल, प्रभाशंकर द्विवेदी, करुणेश कुमार, बृजेंद्र नारायण, उमेश कुमार, जगतपाल सिंह, राम सजीवन गुप्त, शेर बहादुर सिंह, प्रेमचंद्र, वंशीलाल, कैलाश नाथ आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed