फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 07 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 07 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
चरवा के हौसी गांव के एक युवक की संदिग्धदशा में मौत हो गई। बुधवार की सुबह घर से करीब मील भर दूर उसकी क्षत-विक्षत लाश रेलवे पटरी पर मिली। गुस्से में आकर युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने की चर्चा गांववालों में है। हालांकि इस मामले में परिजन कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चरवा थाना क्षेत्र के हौसी गांव निवासी गोकुल प्रसाद किसान हैं। उसका 18 वर्षीय बेटा मंजीत स्थानीय एक इंटरकालेज में 12 वीं क्लास का छात्र था। घरवाले बताते हैं कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद वह पढ़ने बैठ गया था। रात करीब 10 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे, तब तक वह बैठकर पढ़ ही रहा था।
विज्ञापन


 सुबह पर परिजन सोकर उठे, तो मंजीत अपने बिस्तर पर नहीं था। पहले तो घरवालों ने यह सोचकर उसे नहीं खोजा कि वह खेत की ओर दैनिक क्रिया आदि के लिए गया होगा। पर, जब देर तक वह नहीं दिखा, तो घरवाले उसकी तलाश में जुटे। इसी दौरान पता चला कि करीब मीलभर दूर रहीमाबाद (कोखराज) के समीप रेलपटरी पर एक लड़के की क्षत-विक्षत लाश पड़ी है। आशंकावश परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे, तो शव मंजीत का ही था। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए। शव देखते ही पिता और परिवार के अन्य सदस्य बिलखने लगे। गांववालों में चर्चा है कि किन्ही कारणों से मंजीत ने रात में ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। मगर परिवार के लोग इस मसले पर कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं। पिता और भाई आदि का कहना है कि ऐसी कोई बात ही नहीं थी, जिसके कारण मंजीत अपनी जान देता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed