{"_id":"dfd480ccfc0bc7f8874f5af49e2ce4a2","slug":"kaushambi-news-hindi-news-173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवें दिन भी धरने पर बैठे रहे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवें दिन भी धरने पर बैठे रहे भाकियू कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से खफा भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को नौवें दिन भी मंझनपुर विद्युत उपकेन्द्र में धरने पर बैठे रहे। इस दिन धरनास्थल पर आंदोलनकारियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में मांग पूरी होने के बाद ही धरना खत्म करने का ऐलान किया है। बता दें कि जिले की बिजली व्यवस्था महीनों से बेपटरी है। हालात यह हैं कि कस्बों और गांवों को 24 में महज चार से पांच घंटे आपूर्ति दी जा रही है।
इसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खेती किसानी के साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती से खफा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले नौ दिनों से मंझनपुर उपकेन्द्र में धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार को नवें दिन भी अफसरों ने आंदोलनकारियों को मनाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान ने साफ कहा है कि संगठन की सभी मांगें पूरी किए जाने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर सुशील सिंह, रणवीर सिंह, रामासुमेर, धर्मराज तिवारी, सुनीता देवी, रामचंद्र, गिरधारीलाल, शिवचरन, जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद रहे।