फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

दरोगा जी! वो मेरे पति हैं, आप जुदा नहीं कर सकते

Mon, 10 Aug 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 10 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
दरोगा जी! वो मेरे पति हैं, आप जुदा नहीं कर सकतेमां की शिकायत पर पुलिस उसे और उसके कथित पति को दबोचकर ले आई थी। इस दौरान वह युवक को पति बताते हुए पुलिस और घरवालों से घंटों उलझी रही। काफी देर की मान मनौव्वल के बाद वह इस शर्त पर पिता के घर जाने को राजी हुई कि दो दिन बाद वह फिर से पति के घर लौट आएगी।
विज्ञापन


 कोखराज इलाके की एक युवती का मंझनपुर क्षेत्र के एक युवक से संबंध हो गया था। इसकी भनक लगते ही घरवालों ने विरोध शुरू कर दिया। इसपर दो साल पहले वह घर से भाग निकली और कोर्ट में प्रेमी से शादी करके दिल्ली में रहने लगी। युवती के घर से भागने पर परिजनों ने खोजबीन की। युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की थाने में शिकायत भी की। वहीं पति के साथ दिल्ली के रहने वाली युवती इस बीच चांद सी बेटी की मां भी बन गई। बेटी पैदा होने के बाद युवती पति के साथ उसके गांव में आकर रहने लगी। दो दिनों पहले किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। युवती की मां की मानें तो बेटी ने फोन करके प्रताड़ना की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


बेटी के साथ मारपीट किए जाने से परेशान होकर उसने इसकी शिकायत एएसपी से की। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंझनपुर पुलिस ने गांव जाकर प्रेमी जोड़े को बच्ची समेत कोतवाली बुला ले आई। यहां युवती के मां-बाप, भाई भी मौजूद थे। परिवार वालों और पुलिस ने घर जाने की बात कही, तो युवती भड़क गई। प्रेमी को पति बताकर उसी के साथ रहने की जिद पर वह अड़ी रही। घंटों की मान-मनौव्वल के बाद वह इस शर्त पर मां-बाप के साथ जाने के लिए राजी हुई, कि दो दिन बाद वह फिर से पति के घर लौट आएगी।  एसओ राजेश सिंह ने बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। उसने खुद युवक के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह उसके साथ ही रहना चाहती है। दोनों बालिग हैं। ऐसे में पुलिस उनके साथ कोई दबाव नहीं डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed