{"_id":"633bf56f82253246f42ba105","slug":"kaushambi-new-twist-in-rs-3-crore-robbery-new-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : तीन करोड़ की लूट में नया मोड़, ड्राइवर ने खुद को ही बताया व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : तीन करोड़ की लूट में नया मोड़, ड्राइवर ने खुद को ही बताया व्यापारी
Tue, 04 Oct 2022 03:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi : तीन करोड़ की लूट का मामला।
- फोटो : अमर उजाला।
कौशांबी में हुए तीन करोड़ की लूट में नया मोड़ आ गया है। एक्सयूवी के चालक ने खुद को ही व्यापारी बताया है। कितनी रकम लूटी गई है उसने इसका जिक्र नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस अजीत सिंह और पिंटू सिंह को चालक बताया जा रहा था, मंगलवार को उसने खुद को ही व्यापारी बताया। साथ ही खुद ही वादी बनकर अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। उसने तहरीर में कहीं भी लूट या तीन करोड़ का जिक्र ही नहीं किया है।
विज्ञापन
अजीत सिंह निवासी संतालपुर जिला पाटन गुजरात ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह कई लोगों के साथ मिलकर वाराणसी की पहड़िया मंडी में आलू का व्यापार करता है। वह गुजरात से आलू लाकर मंडी में बेचते हैं और फिर इसका पैसा जाकर किसानों को देते हैं।
विज्ञापन
इससे होने वाले मुनाफे से ही वह जीवन यापन करते हैं। उसने बताया कि एक अक्तूबर को वह रात अपने व्यापार के साझीदार अल्पेश निवासी मेहसाणा गुजरात के साथ एक्सयूवी गाड़ी से काफी रकम इकट्ठा कर अपने गांव जा रहा था। तभी कोखराज में ककोड़ा गांव के पास चार बदमाशों ने गाड़ी रोककर वसूली की रकम लूट ली और मारपीट करते हुए भाग गए। लूटी गई रकम कितनी थी इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन