{"_id":"6aea303acd6bc4a2e9090e4b","slug":"kaushambi-mungaude-to-gain-new-recognition-workshop-held-in-basuhar-kaushambi-news-c-261-1-kmb1015-151152-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी के मुंगौड़े को मिलेगी नई पहचान, बसुहार में हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी के मुंगौड़े को मिलेगी नई पहचान, बसुहार में हुई कार्यशाला
Wed, 04 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत कार्यक्रम बोलते पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता। संवाद
कौशाम्बी के पारंपरिक व्यंजन मुंगौड़े को अब नई पहचान दिलाने की तैयारी है। स्थानीय खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना के तहत नेवादा विकास खंड के बसुहार गांव में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्थानीय खाद्य कारोबारियों और छोटे उद्यमियों को योजना की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य जनपदों के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि योजना के तहत कौशाम्बी के मुंगौड़े का चयन किया गया है। इसके उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पारंपरिक व्यंजनों को बेहतर बाजार मिलने से छोटे कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी नई इकाइयां स्थापित करने और पहले से संचालित कारोबार के विस्तार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यशाला में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, मोती लाल स्वर्णकार, परवेज केसरवानी, रमेश अग्रहरि, डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।