फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Lady constable hanged sucide post in kada kotwali

Kaushambi: महिला सिपाही ने फंदे पर लटक कर दी जान, 2019 बैच की सिपाही थी रश्मि

Mon, 25 Jul 2022 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

कानपुर के बर्रा फेज-2 में रहने वाले धर्मेंद्र सचान की बेटी रश्मि सचान का चयन वर्ष 2019 में सिपाही पद पर हुआ था। ट्रेनिंग के बाद रश्मि की पहली पोस्टिंग कड़ाधाम कोतवाली में हुई। रश्मि देवीगंज रोड पर किराए का कमरा लेकर रहती थी।

विज्ञापन
Kaushambi Lady constable hanged sucide post in kada kotwali
महिला सिपाही रश्मि सचान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ाधाम कोतवाली में तैनात सिपाही रश्मि सचान का रविवार रात उसके आवास में फंदे से लटकता शव मिला। सिपाही का फोन नहीं रिसीव होने पर परिवार वालों ने पुलिस को खबर दी, तब घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया। सूचना के बाद एसपी हेमराज मीणा पुलिस की सूचना पर एसपी समेत मृतक सिपाही के परिवार वाले भी कड़ाधाम के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन



कानपुर के बर्रा फेज-2 में रहने वाले धर्मेंद्र सचान की बेटी रश्मि सचान का चयन वर्ष 2019 में सिपाही पद पर हुआ था। ट्रेनिंग के बाद रश्मि की पहली पोस्टिंग कड़ाधाम कोतवाली में हुई। रश्मि देवीगंज रोड पर किराए का कमरा लेकर रहती थी। पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को फोन कर बताया रविवार शाम से वह बेटी को फोन लगा रहे हैं, लेकिन बात नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

इस पर धर्मेंद्र सचान ने कड़ाधाम के इंस्पेक्टर को फोन किया। पुलिस रश्मि के आवास पहुंची तो वहां अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखने पर रश्मि का शव फंदे से लटक रहा था। कमरे कानजारा देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। सूचना आला अफसरों के साथ ही रश्मि के घरवालों को दी गई।


जानकारी मिलते ही एसपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर जानकारी मिलने के बाद सिपाही के परिजन भी आ गए। दरवाजा तोड़कर रश्मि का शव फंदे से उतारा गया। एसपी ने बताया कि रश्मि के पिता से उनकी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक रश्मि की शादी की बात हो रही थी। इसी बात को लेकर रश्मि ने परिवार वालों से बात करना बंद कर दिया था।

शनिवार रात तक की थी ड्यूटी
कड़ाधाम पुलिस के मुताबिक रश्मि की ड्यूटी शीतला धाम में लगे सावन मेले में थी। शनिवार रात उसने ड्यूटी की थी। रविवार रात दस बजे से भी रश्मि की ड्यूटी थी। रश्मि के पिता ने जब पुलिस से फोन कर बेटी के फोन नहीं रिसीव करने की जानकारी दी तो शक हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर रश्मि का शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed