फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Jewelry worth 12 lakhs stolen from the woman's bag kept in the bus

कौशाम्बी : बस मे रखे महिला के बैग से नकदी समेत 12 लाख के गहने चोरी, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

Sat, 11 Dec 2021 09:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Jewelry worth 12 lakhs stolen from the woman's bag kept in the bus
arrested - फोटो : Social Media

शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आई एक महिला के बैैग से बस परिचालक ने नकदी-गहने समेत 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी परिचालक को पकड़कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


नई दिल्ली किशनगंज सरायरोड कश्मीरी बाग निवासी कमलेश सिंह की साली महेवाघाट कोतवाली के अंधावा गांव में ब्याही हैं। साली के घर एक शादी में शामिल होने के लिए कमलेश की पत्नी ज्ञानमती अपनी बेटी पलक के साथ अंधावा गांव जा रहीं थीं। ट्रेन से उतरने के बाद शुक्रवार को प्रयागराज से ज्ञानमती विक्रम पर सवार होकर सरायअकिल पहुंचीं।
विज्ञापन


यहां उसे एक प्राइवेट बस मिली। परिचालक सोनू शुक्ला के कहने पर ज्ञानमती पश्चिमशरीरा तक के लिए बस पर सवार हो गईं। आरोप है कि परिचालक ने महिला के बैग को बस की डिग्गी में रखने की बात कहकर अपने पास रख लिया। पश्चिमशरीरा पहुंचने पर बस से उतरकर महिला अपना बैग लेकर अंधावा चली गई। अंधावा पहुंकर महिला ने अपना बैग खोला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानमती के मुताबिक बैग में रखी एक लाख रुपये नकदी के साथ ही करीब 11 लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे। शनिवार को पीड़ित महिला परिजनों के साथ पश्चिमशरीरा पहुंची और परिचालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर बस कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed