फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Electricity cut from transformer to recover dues, bill payers also in dark

कौशांबी : बकाया वसूलने के लिए ट्रांसफार्मर से काटी बिजली, बिल चुकाने वाले भी अंधेरे में,

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Electricity cut from transformer to recover dues, bill payers also in dark
कुछ लोगों के बिल बकाया होने पर गुल कर दी पूरे गांव की बिजली
विज्ञापन

तीन दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं गंगा किनारे जंगल में बसे अकबरपुर के ग्रामीण
बकाया वसूलने के लिए ट्रांसफार्मर की काटी बिजली, बिल चुकाने वाले भी अंधेरे में
कड़ा। अमूमन जब कोई बिल जमा न करे तो उसके घर का कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन कछुआ उपकेंद्र के अभियंताओं ने राजस्व की वसूली के लिए ट्रांसफार्मर का ही कनेक्शन काट दिया। इसकी वजह से करीब 60 घरों में तीन दिन से अंधेरा है। बकायेदारों के साथ वे उपभोक्ता भी परेशान हैं, जो नियमित बिल का भुगतान करते हैँ।
मामला सिपाह का मजरा अकबरपुर का है। गांव में लगे 25-25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर से करीब 60 घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे जुड़े करीब 30 उपभोक्ताओं का बिल बकाया है। कई बार पॉवर कॉरपोरेशन के अभियंताओं ने चेतावनी दी, लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। इस पर तीन दिन पहले कछुआ उपकेंद्र के अभियंताओं ने ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काट दिया। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। खास बात यह है कि बकायेदारों के साथ ही नियमित भुगतान करने वाले कनेक्शनधारकों को भी बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। गंगा के किनारे बसे गांव में जंगली जानवरों व जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा रहता है। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

क्या कहते हैँ उपभोक्ता
कोशिश यही रहती है कि बिजली का बिल बकाया न रहे। नवंबर महीने तक का भी बिजली बिल का पूरा भुगतान किया जा चुका है। इसके बाद भी तीन दिन से बिजली नहीं मिल रही है।-कौशर उर्फ पप्पू
विज्ञापन
विज्ञापन

--
25 नवंबर तक का बिजली का बिल जमा कर दिया था। फिर भी बत्ती काट दी गई। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। जंगली जानवरों के खतरे की वजह से रात में नींद उड़ी रहती है।-सोनू
--
कनेक्शन काटना ही था तो उन घरों के काटते, जिन्होंने बिल जमा नहीं किया। ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कटने का खामियाजा गांव के सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मनमानी पर कार्रवाई होनी चाहिए।- सरवर
अभियंताओं द्वारा उन कनेक्शनधारकों का शोषण किया जा रहा है, जो नियमित भुगतान करते हैं। अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रशासन को इसे संज्ञान लेकर समस्या को दूर कराना चाहिए।- राजू

वर्जन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रांसफार्मर से बिजली काटी गई है। गांव के लोग बकाया बिल जमा करें, तो बिजली आपूर्ति फिर से चालू कर दी जाएगी।-राजेश कुमार, जेई, विद्युत उपकेंद्र,कछुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed