फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Divisional Commissioner conducts surprise inspection at Chayal Tehsil

कौशाम्बी : चायल तहसील में मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, 9 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 03 Oct 2026 05:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कौशांबी की चायल तहसील का औचक निरीक्षण किया। समाधान दिवस से अनुपस्थित 9 अधिकारियों का कारण स्पष्ट होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kaushambi: Divisional Commissioner conducts surprise inspection at Chayal Tehsil
चायल तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते मंडलायुक्त एम लोकेश। - फोटो : संवाद।

विस्तार

संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कौशांबी की चायल तहसील का औचक निरीक्षण किया। समाधान दिवस से अनुपस्थित 9 अधिकारियों का कारण स्पष्ट होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। निस्तारण रजिस्टरों और अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही पर नायब नाजिर तथा ग्राम सभा की भूमि के प्रकरणों, रजिस्टरों और नगर निकाय की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पर एसडीएम चायल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 83 प्रकरण आए, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण हुआ। मंडलायुक्त ने फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन

सीएचसी सराय अकील का भी निरीक्षण

सीएचसी सराय अकील को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित किया जा रहा है। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर भी मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए मंडलायुक्त ने सीएमओ को बड़ी बिल्डिंग के निर्माण का प्रोजेक्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed