फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Deputy CM Keshav Maurya sasural village to be renamed

कौशाम्बी : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की ससुराल के गांव का बदलेगा नाम, जानें क्या होगा नया नाम

Thu, 07 Jul 2022 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 11:50 AM IST
सार

कौशाम्बी जिला पंचायत की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव पारित करके इसे शासन को भेजा जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल कौशाम्बी के अफजलपुर वारी में है। 

विज्ञापन
Kaushambi: Deputy CM Keshav Maurya sasural village to be renamed
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कौशाम्बी जिला पंचायत की बैठक में ग्राम सभा अफजलपुरवारी का नाम बदलने की पहल शुरू हुई है। सदन में यह प्रस्ताव सदस्य तूफान सिंह यादव ने पेश किया। उन्होंने कहा कि अफजलपुरवारी का नाम संसद भवन हमले के दोषी आतंकी अफजल के नाम पर है। ऐसे में आतंकी नाम को हटाकर इसका नाम शिवपुर रखने का प्रस्ताव लाया गया है। बताते चलें कि अफजलपुरवारी ग्राम सभा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल है।

विज्ञापन

350 करोड़ से होगा शीतलाधाम कड़ा का विकास
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा के विकास के लिए 350 करोड़ से अधिक लागत से योजना तैयार कराई जा रही है। मां विंध्यवासिनी की तर्ज पर माता शीतला के दरबार को दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। वहीं प्रयागराज से महेवा घाट तक जलमार्ग सेवा शुरू की जाएगी, ताकि जिले का सर्वांगीण विकास हो सके। जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके, इसके लिए भी शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।


डिप्टी सीएम बुधवार को गृहनगर सिराथू के सयांरा स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित लाभार्थी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास के लिए अफसरों से योजनाओं के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed