फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi defeated Gojhwar in Charwa

चरवा में कौशाम्बी ने गोझवार एकादश को हराया

Tue, 25 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi defeated Gojhwar in Charwa
Kaushambi defeated Gojhwar in Charwa - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा में कौशाम्बी ने गोझवार एकादश को हराया
विज्ञापन

चरवा (संवाद)। स्थानीय गांव में आदर्श क्रिकेट क्लब की ओर से कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सोमवार को चायल ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर सोनू कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही आयोजकों को पांच हजार रुपये सहयोग राशि दी। शुभारंभ मैच कौशांबी एकादश और गोझवार एकादश के बीच हुआ। जिसमें टास जीतकर गोझवार एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 112 रन बनाया। जवाब में उतरी कौशाम्बी एकादश की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते ही तीन विकेट से मैच जीत लिया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया है। फाइनल में विजेता टीम को 41 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल मुकाबला 12 मार्च को होगा।

----
व्हाइट हाउस ने कानपुर की टीम को किया पराजित
कड़ा (संवाद)। इलाके के फसैया मैदान में चल रहे लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को व्हाइट हाउस क्रिकेट क्लब व कानपुर एकादश के बीच मुकाबला हुआ। व्हाइट हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी कानपुर एकादश टीम 8.2 ओवरों में 47 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। कानपुर एकादश की तरफ से जितेंद्र यादव ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। विनायक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुखलाल मौर्या व टूर्नामेंट के आयोजक अरुण केसरवानी ने विजेता टीम को शील्ड, नगदी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेतन पंडा, औरंगजेब, वहीद अहमद, मूल प्रकाश त्रिपाठी, नूर आलम, जितेन्द्र मौर्य, मो. चांद, राम प्रकाश धनगर, घनश्याम केसरवानी, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed