फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi crime news

पड़ोसी के घर में घुसा मनचला, पीटकर किया पुलिस के हवाले

Mon, 19 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
kaushambi crime news
kaushambi crime news
चरवा। कोतवाली इलाके के एक गांव में शनिवार रात एक मनचला पड़ोसी के घर में घुस आया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने शोर मचा कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया। इस दौरान पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस एक स्थानीय नेता के दबाव के कारण मामले में कार्रवाई की बजाय सुलह कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि शनिवार रात वह परिवार के साथ खा-पीकर सो रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक पीछे की दीवार फांद कर घर के भीतर घुस आया। आरोप है कि उसने परिवार की एक युवती के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जगे और युवक को पकड़ लिया है। इस हरकत पर आक्रोशित गांव के लोगों ने युवक को पीटने के बाद पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घरवालों का आरोप है कि मामले की नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक स्थानीय नेता के दबाव के कारण पीड़ित पक्ष पर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, इस बाबत चरवा इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed