फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Advocate entered the house and tried to rape a teenage girl, police is searching for the accused.

Kaushambi: घर में घुसकर अधिवक्ता ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर बाइक छोड़कर भागा, गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 01:52 PM IST
सार

बुधवार को किशोरी और उसकी छोटी बहन को घर पर छोड़कर वह संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान संदीपन घाट क्षेत्र का एक अधिवक्ता बाइक से उसके घर पहुंच गया।

विज्ञापन
Kaushambi: Advocate entered the house and tried to rape a teenage girl, police is searching for the accused.
दुष्कर्म। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चरवा कोतवाली के एक गांव में बुधवार शाम घर में घुसकर एक अधिवक्ता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर बहन को आता देख अधिवक्ता किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। किशोरी ने रोते हुए मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित किशोरी की मां ने थाने पहुंच आरोपी आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इलाके के एक महिला पीआरडी में तैनात है। बुधवार को किशोरी और उसकी छोटी बहन को घर पर छोड़कर वह संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान संदीपन घाट क्षेत्र का एक अधिवक्ता बाइक से उसके घर पहुंच गया। घर में काम कर रही किशोरी का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर छोटी बहन को आता देख अधिवक्ता किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ बाइक छोड़ मौके से भाग गया।
विज्ञापन


ड्यूटी से घर लौटने पर किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। इससे उसके होश उड़ गए। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ घटना की तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed