फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: 17 candidates including Congress candidate filed nomination papers

कौशाम्बी : कांग्रेस प्रत्याशी सहित 17 लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Fri, 19 Apr 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi: 17 candidates including Congress candidate filed nomination papers
जिलाधिकारी को नामांकन पत्र देते कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी। - फोटो : कौशाम्बी
 कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी सहित 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसे लेकर इस संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने वालों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के समक्ष तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में दावा किया कि उनके पास 45 हजार और पत्नी शिखा सरोज के पास 37 हजार रुपया नकद है।
विज्ञापन


गिरीश के पास कुल चल संपत्ति 80 लाख 95 हजार रुपये हैं। जबकि पत्नी के पास एक करोड़ 58 लाख 67 हजार की संपत्ति है। गिरीश के पास एक करोड़ 50 लाख की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास दो करोड़ की संपत्ति है। पति-पत्नी पर विभिन्न बैंकों की देयता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरीश पर एक करोड़ 16 लाख 70 हजार और उनकी पत्नी पर 92 लाख 90 हजार की देनदारी है। गिरीश के अलावा निर्दल प्रत्याशी के तौर पर दूधनाथ, प्रदीप कुमार, महेश प्रसाद, बच्चालाल, राम सुमेर, गेंदलाल, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राम मिलन, छेद्दू, शैलेंद्र कुमार, बाबू लाल, ओम दुर्गा शक्ति, लीलावती, शत्रुघन, शैलेंद्र आदि ने नामांकन किया। इस तरह से जिले में नामांकन के अंतिम दिन तक 22 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 

अपहरण और बलवा जैसे मामलों के आरोपी हैं कांग्रेस प्रत्याशी
 कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गिरीश पासी के खिलाफ अपहरण, बलवा जैसे संगीन मामले दर्ज है। गिरीश ने अपने शपथ पत्र में चार मुकदमों का हवाला दिया है। हालांकि सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन बताए गए हैं। गिरीश पासी ने राजनैतिक सफर नेवादा विकास खंड से शुरू किया। गिरीश और उनकी पत्नी शिखा सरोज नेवादा की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।


इसके बाद गिरीश ने बसपा का दामन थाम लिया। वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव गिरीश ने बसपा के टिकट पर लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में वह सपा के शैलेंद्र कुमार से हार गए थे। गिरीश को 190712 मत मिले थे। वह दूसरे स्थान पर थे। गिरीश ने अपने नामांकन में आय का जो ब्योरा दिया उसमें एक कंपनी में निवेश की भी बात कही गई है। पुलिस ने गिरीश के खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed