{"_id":"68fd1a1bebd77438a0006ce4","slug":"kaushalya-and-sanjana-got-gold-in-the-divisional-competition-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131763-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मंडलीय प्रतियोगिता में कौशल्या और संजना को मिला सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मंडलीय प्रतियोगिता में कौशल्या और संजना को मिला सोना
विज्ञापन
शनिवार को फतेहपुर में आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं में कौशाम्बी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान हासिल किया। धावक कौशल्या और संजना ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता है। पहले दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार ने बताया कि स्टेडियम से अभ्यास करने वाली कौशल्या ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इनका चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। वहीं, लक्ष्मी ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संजना ने 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि माया देवी ने 200 और 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता में जिले के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। डीआईओएस राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कौशाम्बी के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएंगे।