{"_id":"69efb8b6cdc12bf5c209cd8d","slug":"karate-players-from-doaba-shine-win-four-medals-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140395-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दोआबा के कराटे खिलाड़ियों का धमाल, चार पदक झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दोआबा के कराटे खिलाड़ियों का धमाल, चार पदक झटके
Tue, 28 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
नेशनल चयन ट्रायल में कौशाम्बी में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
उत्तर प्रदेश सब जूनियर, जूनियर और कैडेट स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कौशाम्बी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। लखनऊ के चौक स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता नेशनल चयन ट्रायल के रूप में आयोजित की गई थी।
सब जूनियर वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में देवांशी कुशवाहा ने शानदार खेल दिखाया। चार राउंड तक चले कड़े मुकाबले के बाद वह फाइनल में महज एक अंक से पिछड़ गईं और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं शाश्वत शर्मा ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। आरोही मिश्रा ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
जूनियर वर्ग के काता इवेंट में संभव प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ी मंझनपुर के निवासी हैं और भरवारी स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। कौशाम्बी कराटे एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना शर्मा, सचिव अतुल सोनकर व उपाध्यक्ष नरेंद्र केसरवानी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।