फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kahkasha, accused in the illegal firecracker factory explosion case, arrested

Kaushambi News: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट मामले में आरोपी कहकशा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kahkasha, accused in the illegal firecracker factory explosion case, arrested
मनौरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी नौशाद की पत्नी कहकशा बानो को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह फरार चल रही थी, उस पर 25 हजार का इनाम था। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में 25 हजार रुपये की इनामी वांछित कहकशा बानो की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। बृहस्पतिवार को वह पिपरी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। शुक्रवार सुबह उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सत्यनारायण ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था। कहकशा समेत अब तक नौशाद, शबाना पत्नी शकील, साइना पुत्री शकील, आदिल पुत्र नौशाद को गिरफ्तार किया गया। चार आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं एक अन्य आरोपी शकील फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed