फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaal will destroy enemy radar and air defense system

Kaushambi News: दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करेगा काल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kaal will destroy enemy radar and air defense system
आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों के बीच भारत ने रक्षा क्षेत्र में अपनी स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नार्थ टेक सिंपोजियम में ‘काल’ लोइटरिंग मूनिशन (आत्मघाती ड्रोन) को पेश किया है। सीमा पार दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करने में सक्षम इस ड्रोन को सैन्य अभियानों के लिए बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है। 1,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाला यह ड्रोन हवा में सात से आठ घंटे तक मंडराकर अपने लक्ष्य पर निशाना साध सकता है। आइजी डिफेंस के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट रिटायर्ड मेजर जनरल आरसी पाढ़ी के अनुसार, यह ड्रोन ईडब्ल्यू-हार्डेंट तकनीक से लैस है, जिस पर दुश्मन के जैमर बेअसर साबित होंगे। 50 किलोग्राम के शक्तिशाली वारहेड के साथ यह 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 60 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में भी सटीक हमला करने में सक्षम है। इसमें लगे फोर के यूएचडी कैमरे और थर्मल विजन की मदद से घने अंधेरे में भी दुश्मन के बुनियादी ढांचे को तबाह किया जा सकता है। अपनी डीप-पेनिट्रेशन तकनीक के चलते ‘काल’ भारतीय सेना के लिए एक अचूक हथियार बनकर उभरा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed