फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Just be fatal negligence

तनिक लापरवाही होगी जानलेवा

Sun, 30 Nov 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 30 Nov 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Just be fatal negligence
मंझनपुर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को डायट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने जहां एचआईवी की जानकारी युवक-युवतियों को दी। वहीं बताया गया कि सचेत रहकर ही इस लाइलाज बीमारी से बचा जा सकता है। बीटीसी के प्रशिक्षुओं ने भी नुक्कड़ नाटक से जहां लोगों को जागरूक किया। वहीं प्रशिक्षुओं के बीच भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

एक दिसंबर को दुनियाभर में एड्स की जागरूकता के लिए विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजकुमार मिश्र, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने युवक-युवतियों को एचआईवी के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लाइलाज बीमारी एड्स से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सीख दी गई कि इलाज से ही सचेत रहकर इस लाइलाज बीमारी से लोग खुद को बचा सकते हैं। वहीं एड्स विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक पेश करने वाली टीम को जहां पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। भाषण देने वाली कविता देवी को दूसरा और अविनाश कुमार को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर सीएमएस डॉ. यूबी सिंह, एसीएमओ डॉ. एबी कटियार, पंकज सिंह, एनएच आजाद, आसिफ हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed