फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jogapur pump

यमुना में बह गया जोगापुर का पंप और लिफ्टर

Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बुधवार रात जोगापुर पंप कैनाल का लिफ्टर और पंप यमुना में बह गया। घर में सो रहे चौकीदारों की इसकी जानकारी सुबह हुई तो खलबली मच गई। चौकीदार यमुना में नाव के सहारे दिनभर पंप खोजने के लिए मशक्कत करते रहे। बताया जा रहा है कि पिपरी के ब्यूर के पास पंप और लिफ्टर नजर आए हैं।
विज्ञापन


किसानों की फसल को सींचने के लिए दस करोड़ दो लाख की लागत से जोगापुर पंप कैनाल का निर्माण वर्ष 2010 में कराया गया। पंप का निर्माण होने के बाद आनन-फानन में सूबे के तत्कालीन मंत्री इंद्रजीत सरोज ने उद्घाटन 17 दिसंबर 2010 को कर दिया लेकिन आज तक सिंचाई के लिए पंप से बूंदभर पानी नहर में नहीं गिर सका। इसके पीछे बिजली कनेक्शन प्रमुख कारण रहा। पानी नहर में गिराने के लिए लगाया गया लिफ्टर और कई पंप यमुना में एक बोट पर रखवाकर रस्से के सहारे बांधा गया था। इस रस्से के सहारे लिफ्टर की बोट को पानी बढ़ने और घटने की दशा में चौकीदार ऊपर और नीचे लाते थे।
विज्ञापन


पंप के शुरू न हो पाने पर इसकी देखरेख के लिए रखे गए चौकीदार अयोध्या प्रसाद, इंद्र प्रसाद, राममूरत और धौकल इधर बीच अपने-अपने घरों में रात्रि विश्राम करते थे। बुधवार की रात यमुना में अचानक पानी बढ़ गया। रात भर हिलोर उठने के कारण बोट का रस्सा टूट गया। इससे लिफ्टर और पंप से लदी बोट यमुना में बह गई। सुबह पंप कैनाल पर चौकीदार पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में चौकीदारों ने यमुना में नाव कुदाई और गायब लिफ्टर की नाव की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिपरी थाने के ब्यूर घाट के समीप लिफ्टर और पंप से लदी नाव दिखाई पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed