फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   job letter

ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Wed, 01 Feb 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 01 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
job letter
other
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 36 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। चयन आयोग की सूची मिलने के ठीक दूसरे दिन अधिसूचना लग जाने से नियुक्ति लंबित थी। निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलते ही डीपीआरओ ने ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया है।
विज्ञापन


   उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पास करने के बाद 36 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति पर अधिसूचना का संकट खड़ा हो गया था। चयन आयोग ने परीक्षा पास करने वाले मेधावियों की सेवा विभाग में शुरू कराने के लिए तीन जनवरी को डीपीआरओ को पत्र भेजा था। पत्र मिलने के ठीक दूसरे दिन जब सेवा देने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी पहुंचे तो निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी थी।
विज्ञापन


अधिसूचना लगने के बाद डीपीआरओ कमल किशोर ने आयोग की अनुमति बगैर नियुक्ति देने से साफ मना कर दिया था, इसके लिए डीपीआरओ ने आयोग को पत्र भेजा था। 24 दिन बाद आयोग की अनुमति मिली तो डीपीआरओ ने आयोग की सूची के मुताबिक ग्राम पंचायत अधिकारियों को ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया है। ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचने वाले सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को एक-दो दिन के भीतर विभाग में नियुक्ति दे दी जाएगी। उधर नियुक्ति पत्र जारी होने की खबर संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed