{"_id":"57a4e45d4f1c1b75652b8f01","slug":"job-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जॉबकार्ड के सहारे मनरेगा में गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जॉबकार्ड के सहारे मनरेगा में गबन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सिराथू के बिदनपुर ककोढ़ा गांव के एक चालबाज ने गजब का कारनामा दिखाया। उसने गांव के कई मजदूरों के जॉबकार्ड में अपना नाम शामिल कराकर बगैर काम किए फर्जी भुगतान करा लिया। मामले की शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने माह भर पहले डीएम से किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। न्याय न मिलता देख शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायत की रजिस्ट्री भेजकर जांच कराने की मांग की है।
बिदनपुर ककोढ़ा निवासी प्रदीप कुमार शुक्ल पुत्र प्रेमनाथ ने तीन जून को डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गांव का मधुकर चालबाज युवक है। उसने राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर अनुसूचित जाति का जॉबकार्ड अपने नाम बनवा लिया। इसके अलावा गांव के देशराज, लल्लू आदि के जॉबकार्ड में अपना नाम फर्जी तरीके से डलवा लिया। इसके बाद फर्जी मस्टर रोल भरवाकर बगैर काम के हजारों रुपया मनरेगा का मजदूरी के नाम पर ऐंठ लिया है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन तो दिया पर कार्रवाई नहीं हो सकी। डीएम से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर प्रदीप ने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक भेजकर शिकायत की है।