फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jewellery and cash stolen from the house of a teacher couple in Gulab Vihar Colony

Kaushambi News: गुलाब विहार कॉलोनी में शिक्षक दंपती के घर से जेवरात और नकदी चोरी

Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from the house of a teacher couple in Gulab Vihar Colony
गुलाब बिहार कालोनी में शिक्षक के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
दीपावली के त्योहार पर परिवार के साथ पैतृक गांव गए एक शिक्षक दंपती के सूने घर में चोरी हो गई। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के वार्ड -24 स्थित गुलाब विहार कॉलोनी की है। यहां रहने वाली अंजली वर्मा और उनके पति धनंजय वर्मा दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। अंजली मंझनपुर स्थित डायट मैदान में तैनात हैं, जबकि धनंजय अड़हरा विद्यालय में कार्यरत हैं। दीपावली के दिन पूजा करने के बाद दोनों परिवार सहित चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित पैतृक गांव चले गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात जब वह घर लौटा तो मुख्य दरवाजे और दो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोरों ने दो अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी और गहनों पर किसी ने हाथ साफ किया है। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक घर में घुसते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस और कोखराज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार सुबह पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed