फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jeweller handed over roll gold, fraudsters duped him of Rs 15 lakh

Kaushambi News: रोल गोल्ड थमा जौहरी से जालसाजों ने 15 लाख ठगे

Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jeweller handed over roll gold, fraudsters duped him of Rs 15 lakh
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के रामपुर सुहेला में जौहरी को झांसा देकर जालसाजों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। बदले में जौहरी को रोल गोल्ड (तांबा और एल्यूमिनियम की मिश्रित धातु) के जेवर थमा दिए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जालसाजों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। गोपनीय तरीके से पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर के मलकिया निवासी श्रीराम ने घर के बाहरी हिस्से में सर्राफा की दुकान खोल रखी है। उनका कहना है कि दो दिन पहले उनकी दुकान में दो महिलाएं, पांच पुरुष व दो बच्चे आए। उन्होंने खुद को बंजारा बताया और कहा कि अक्सर उन्हें गड़ा धन के रूप में शुद्ध सोने-चांदी के जेवरात मिलते रहते हैं। वह उन्हें 30 फीसदी कम दाम में बेच देंगे। झांसे में आए श्रीराम ने उनसे जेवरात खरीदने का सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन

श्रीराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जालसाजों ने उन्हें रामपुर सुहेला बुलाया और बताया कि इस समय उन्होंने वहीं डेरा डाल रखा है। शुद्ध सोने के लालच में 15 लाख रुपये लेकर श्रीराम उनके ठिकाने पर पहुंचे। जालसाजों से उनसे रुपया ले लिया और रोल गोल्ड के जेवर पकड़ा दिए। घर लौटने पर उन्होंने जब कुछ जेवर को गलाना शुरू किया तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मामले की शिकायत कोखराज पुलिस से की। सक्रिय हुई पुलिस ने जालसाज के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और देर रात सभी को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जालसाज ओडिशा के रहने वाले हैं। सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शिकायत पर कुछ जालसाजों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed