फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Jewelery worth lakhs stolen by burglarizing a jewelery shop

Kaushambi News: आभूषण की दुकान में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण चोरी

Wed, 17 Jul 2024 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 17 Jul 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen by burglarizing a jewelery shop
आभूषण की दुकान में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन

- चरवा कोतवाली के सटई गांव में मंगलवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चरवा कोतवाली के सटई गांव में मंगलवार रात चोरों ने आभूषण की दुकान में सेंधमारी कर अंदर रखे लॉकर को तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को खबर दी। एक दरोगा व सिपाहियों ने मौके पर पहुंच कर जांच भी की। इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।

चरवा कोतवाली के चौराडीह निवासी विनय शंकर सोनी ने बताया कि सटई गांव स्थित चौराहे पर उन्होंने सराफा की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह मंगलवार शाम की वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात को किसी समय चोर पहुंचे व दुकान में सेंधमारी कर अंदर दाखिल हो गए। चोर दुकान में रखे लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण निकाल ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों से दुकान में सेंध कटी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर देखा कि लॉकर के अंदर रखे सारे आभूषण गायब थे। चोरी गए आभूषण की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। विनय के मुताबिक उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एक दरोगा और सिपाही आए थे। मुर्हरम की वजह से व्यस्तता बताकर तहरीर लेकर चले गए। वहीं, थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed