{"_id":"64f38b635064ccfc8306d387","slug":"jewelery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-teachers-house-in-samada-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2726-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: समदा में शिक्षक के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: समदा में शिक्षक के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी
Sun, 03 Sep 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहा स्थित एक शिक्षक के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। शुक्रवार की शाम परिवार लौटा तो जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज के फाफामऊ निवासी राजकुमार सिंह कौशाम्बी में शिक्षक हैं। यहां समदा चौराहे के पास वह निजी मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए 30 अगस्त को वह परिवार के साथ पैतृक गांव चले गए थे। शुक्रवार की शाम लौटने पर घर का नजारा देख सन्न रह गए। कमरे रखे बेड के अंदर से लाखों रुपये के गहने गायब थे।
शिक्षक ने बच्चे की देखभाल करने वाली दायी और घर में नियमित दूध देने वाले कारोबारी पर शक जाहिर किया है। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।