{"_id":"68d05ea60e8ac4ceb603f949","slug":"jaunpur-defeated-pratapgarh-to-win-the-lord-buddha-cup-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130532-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रतापगढ़ को हराकर जौनपुर ने जीता लार्ड बुद्धा कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रतापगढ़ को हराकर जौनपुर ने जीता लार्ड बुद्धा कप
Mon, 22 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
लार्ड बुद्धा कप जीतने के बाद खुशी जताती जौनपर की टीम। स्रोत- खिलाड़ी
- फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
कौशाम्बी शिक्षक क्रिकेट टीम लार्ड बुद्धा कप का आयोजन कर रही है। तृतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को विद्या भारती क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। निर्णायक मैच में जौनपुर ने प्रतापगढ़ को 34 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतापगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उसके लिए घातक साबित हुआ। जौनपुर के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 129 रन की नाबाद साझेदारी कर मजबूत नींव रखी। दोनों ओपनरों ने अर्धशतक जमाए।
कप्तान जय सिंह ने नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 160 रन तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगढ़ की टीम 124 रन पर सिमट गई। इस तरह जौनपुर ने मैच 34 रन से जीत लिया और खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में देवेश यादव को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि अजय यादव को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अरुण गोविल सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से रघुनाथ द्विवेदी, जिला कप्तान दिव्य यादव, अवधेश कुमार कुशवाहा, कृष्णा सिंह, अरुण कुमार, सुरेश चंद्र, ध्रुव सिंह, कोच जितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मोहित सिंह और अजय मिश्रा मौजूद रहे।