फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   iti college

नहीं चल रही कक्षाएं, छात्रों में आक्रोश

Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
iti college
other
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंझनपुर के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए स्टाफ का इंतजार है। 75 फीसदी से ज्यादा छात्रों का ट्रेडवार एडमिशन हो चुका है। इसके बाद भी प्रशिक्षण के लिए यंत्र व अन्य सामान नहीं मंगाए गए हैं। यह सामान सिराथू आईटीआई में रखा है।
विज्ञापन


  मंझनपुर के टिकरा गांव में पुलिस लाइन के समीप आईटीआई कालेज खोला गया है। मई माह में इसका उद्घाटन हो गया है। कालेज में अब तक 75 फीसदी छात्रों का एडमिशन हो चुका है। कुल 12 ट्रेड में यहां छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिनका एडमिशन हो चुका है, वह प्रशिक्षण हासिल करने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


कालेज में अभी तक छात्रों के प्रशिक्षण के लिए यंत्र नहीं मंगाया गया है। न तो कुर्सी , मेज का इंतजाम किया गया है। सभी कमरे बंद हैं। हालांकि यत्र व अन्य सामान की खरीदारी पूर्व प्रिंसिपल ने की थी, लेकिन यह सामान मंझनपुर आईटीआई के बजाय उसको सिराथू कालेज भेजवा दिया गया। अब वहां से इसे नहीं मंगाया जा रहा है। प्रिंसिपल एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टाफ की कमी है। स्टाफ के ज्वाइन करते ही प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed