फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   International Yoga Day camps

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविरों का आयोजन

Mon, 22 Jun 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 22 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day camps
मंझनपुर/भरवारी/पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले के अनेक स्थानों पर योग शिविर आयोजित हुए। मुख्य आयोजन डायट मैदान मंझनपुर में हुआ। यहां सांसद समेत करीब 1500 लोगों ने सहभागिता की। प्रशिक्षकों ने लोगों को योग की प्रारंभिक जानकारी दी। लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्वस्थ समाज का निर्माण योग से ही संभव है। इसी सूत्र वाक्य से जन-जन को जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुरू हुआ। इस दौरान कौशाम्बी में भी जगह-जगह योग शिविर लगे। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में हुआ। यहां भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से आयोजित योग शिविर में सुबह 5.30 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। देखते ही देखते मैदान में 1500 से भी ज्यादा लोग जुट गए। मंझनपुर में अजुहा, सिराथू, कड़ा, भरवारी, मूरतगंज, सरायअकिल, चायल, चरवा, करारी, पश्चिमशरीरा, शमसाबाद, ओसा, समदा, टेंवा, सैंता आदि स्थानों से लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन


न्यास के जिला प्रभारी गुलाब सिंह के निर्देशन में आयोजित इस योग शिविर में लोगों ने प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम आसन समेत आदि योग क्रियाएं सीखीं। डेढ़ घंटे तक लोग पूरे उत्साह और जज्बे के साथ योग करते रहे। योग शिविर में मौजूद लोगों को योग की बारीकियां बताते हुए प्रशिक्षक गुलाब सिंह ने कहाकि मौजूद भागदौड़ से भरी जिंदगी और रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों की दिनचर्या तनावयुक्त हो चुकी है। इससे लोग विभिन्न घातक बीमारियों से जकड़ते जा रहे हैं। ऐसे में योग को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी हो गया है। उन्होंने लोगों को योग से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, संजय गुप्ता, जीतेंद्र सोनकर, पूर्व विधायक शिवदानी, मनोज केसरवानी, कुलदीप खरे, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, पद्मा सिंह, निभा घोष, अनीता त्रिपाठी, माधुरी केसरी, प्रशांत केसरी, शिवप्रताप सिंह, संतोष कुमार, रमेश पाल, दुर्गेश गुप्ता, डॉ अरूण केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह से मां झारखंडी मंदिर पूरबशरीरा परिसर में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। जहां प्रशिक्षक श्रीकृष्ण पांडेय ने लोगों को योग क्रिया कराई। इसके अलावा केपीएस (किड्जी स्कूल) भरवारी, नेशनल इंटर कालेज भरवारी, कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण संस्थान सिंघिया के अलावा देवीगंज, कड़ा, करारी आदि स्थानों पर भी योग शिविर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed