फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inter-district smugglers busted, three arrested with 79 kg of ganja

अंतर जनपदीय तस्करों का भांडाफोड़, 79 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Inter-district smugglers busted, three arrested with 79 kg of ganja
लखनऊ के नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो और जिले की एसओजी ने रविवार शाम अंतर जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक कार से 79 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बरामद गांजा की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों को बताया कि काफी दिनों से कौशाम्बी के रास्ते गैर प्रांत से गांजा तस्करी की सूचना मिल रही थी। रविवार की शाम सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लक्जरी कार से आंध्र प्रदेश से तस्करी कर भारी मात्रा में गांजा रखकर चित्रकूट बेचने जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो और एसओजी ओसा चौराहा पर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान सफेद रंग एक लक्जरी कार महेवाघाट की तरफ आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी ली गई तो अंदर चार बोरी में 79 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों में प्रमोद कुमार यादव, निवासी पुरानी बाजार, थाना शाहगंज, जौनपुर और सार्दुल विक्रम सिंह निवासी 96 एलआईजी काटजू की बाग कॉलोनी, थाना कर्नलगंज प्रयागराज, अनिल कुमार सिंह निवासी 12 बेली रोड, कटरा प्रयागराज शामिल रहे। सभी के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह लखनऊ की संयुक्त टीम ने 50 किलो गांजा बरामद किया था।

टीम प्रभारी में स्वाप प्रभारी सुनील कुमार, सिपाही रवि यादव, एसटीएफ यूनिट प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा, दरोगा सत्य प्रकाश सिंह, सिपाही अरविंद कुमार, प्रभात कुमार, मोहित गौड़ और उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, सिपाही प्रमोद विश्वकर्मा, मनोज कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, सरताज अहमद, विवेक कुमार यादव तथा मंझनपुर कोतवाली के टेवां प्रभारी अरुण कुमार मौर्य, सिपाही राजेश कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed