{"_id":"66169d89cbc2d6955f094741","slug":"inter-district-cattle-smuggler-with-reward-of-rs-25000-arrested-in-encounter-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110530-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार
-- यमुना के कछार में चला रहा था तमंचा फैक्ट्री
-- महेवाघाट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या मेंं तमंचा व उपकरण किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया अंतरजनपदीय पशु तस्कर पकड़ा गया। पशु तस्कर भवनसुरी गांव के समीप बंद पड़े धर्मकांटा में तमंचा फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री से बड़ी संख्या में बने-अधबने तमंचों के साथ असलहा बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश का चालान न्यायालय किया। जहां से बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए थानों की पुलिस के साथ एसओजी व खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर महेवाघाट थानाध्यक्ष चंदभूषण मौर्य व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की संयुक्त पुलिस टीम ने यमुना की तराई स्थित भवनसुरी गांव के समीप बंद पड़े धर्मकांटे पर छापा मारा। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास किया। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने तराई की ओर भाग रहे बदमाश को घेरकर पकड़ लिया। पकड़ा गए बदमाश सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों निवासी समीर अहमद के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि आरोपी बदमाश के कब्जे से 11 बने, दो अधबने तमंचा के साथ तीन जिंदा, एक खोखा कारतूस व भारी मात्रा में असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है। समीर पेशेवर पशु तस्कर है। उसके खिलाफ कौशाम्बी के अलावा चंदौली जिले में गोतस्करी व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी चंदौली पुलिस का गैंगस्टर अपराधी है। चंदौली पुलिस ने समीर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।