{"_id":"6476e5ef666169df300bd667","slug":"innocent-returning-from-bhandara-died-in-the-pond-chaos-in-the-family-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : भंडारे से लौट रहा मासूम तालाब में समाया मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : भंडारे से लौट रहा मासूम तालाब में समाया मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 31 May 2023 11:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 31 May 2023 11:45 AM IST
सार
इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी परमानंद यादव पुत्र अर्जुन पलंबर मिस्त्री हैं। मंगलवार को आयोजित गंगा दशहरा पर गांव के लोगों ने बरम बाबा मंदिर पर रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया था। परमानंद भी अपने परिवार के साथ भंडारे में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव में मंगलवार की रात गांव में गंगा दशहरा पर आयोजित भंडार से भोजन प्रसाद ग्रहण कर लौट रहा एक दो वर्षीय मासूम पानी भरे तालाब समा गया। जिसमें उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी होने पर उसे बाहर निकला गया। घटना को लेकर परिजनों में रोना पिटना मचा है । बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी परमानंद यादव पुत्र अर्जुन पलंबर मिस्त्री हैं। मंगलवार को आयोजित गंगा दशहरा पर गांव के लोगों ने बरम बाबा मंदिर पर रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया था। परमानंद भी अपने परिवार के साथ भंडारे में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वहा तेज चलने लगी। इससे बिजली भी चली गई । तभी उसके तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा प्रिंस (2) अकेला ही घर के लिए निकल गया।
विज्ञापन
इसी बीच वाह रास्ते के किनारे रहे तालाब की समझ नहीं सका और पानी भरे तालाब में डूब गया। देर रात तक जब प्रिंस घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। अनहोनी की आशंका करते हुए उसकी तलाश शुरू हुई। देर रात खोजबीन के दौरान प्रिंस का शव तालाब में मिला। घटना को लेकर परिवार में रोना पिटना मच गया। बुधवार की सुबह परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन